TS तृतीय सोपान परीक्षण शिविर 2026 Tritiya Sopan Parikshan shivir

 TS तृतीय सोपान परीक्षण शिविर 2026

Tritiya Sopan Parikshan shivir


तृतीय सोपान परीक्षण शिविर प्रतिवेदन
स्थान: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, योल छावनी (PM SHRI KV Yol Cantt.)
दिनांक: 05 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026

केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग के हिमाचल प्रदेश में स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 05 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 तक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, योल छावनी में तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी के चार स्काउट्स ने भाग लिया, जिनमें युवराज सिंह सेन, यश्मित शर्मा, उदय शर्मा तथा ऋत्विक गिल शामिल थे।

केद्रीय विद्यालय धर्मशाला में गाइड के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नवमी की लक्षिता ने भाग लिया। 

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्काउट्स को स्काउटिंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं परीक्षणों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य नमस्कार तथा बी.पी. सिक्स (BP-6) व्यायाम का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त, स्काउट प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा प्रतिभागियों की मौखिक एवं लिखित परीक्षाएँ ली गईं।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों की लॉग बुक एवं प्रोफिशिएंसी बैज पुस्तिकाओं की जाँच की गई। स्काउटिंग के नियमों, प्रतिज्ञा, अनुशासन, सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया। शिविर में सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना एवं कैंपफायर जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागियों को उनके प्रशिक्षण एवं परीक्षण में सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस शिविर से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा समाज सेवा की भावना विकसित करने में सहायता मिली। 


 









Comments

Popular posts from this blog

DS25 द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर Dwitiya Sopan Parikshan Shivir दिनांक 14 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025

द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर Dwitiya Sopan Parikshan Shivir 2024