Posts

Showing posts from October, 2024

द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर Dwitiya Sopan Parikshan Shivir 2024

Image
  द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर Dwitiya Sopan Parikshan Shivir  दिनांक 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024         केंद्रीय विद्यालय जतोग में दिनांक 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 6 स्काउट्स तथा 2 गाइडस ने भाग लिया।  इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहित गुप्ता तथा केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम सभाग के सह आयुक्त श्री संजीत जी मुख्य अतिथिक रूप में उपस्थित रहे।  इस शिविर के दौरान स्काउट  मास्टर श्री संजय जी तथा गाइड कैप्टन श्रीमती कंचन कौंडल ने दो दिन तक विभिन्न क्रियाकापाओं का आयोजन किया गया।  स्काउट गाइड की प्रार्थना सभा का आयोजन प्रतिदिन किया गया तथा  प्रतिभागियों की मौखिक तथा लिखित परीक्षा ली गई। लॉग बुक तथा प्रोफिशिएंसी बैजेस पुस्तिकाओं की जांच की गई तथा द्वितीय दिवस सर्वधर्मसद्भाव प्रार्थना एवं कैंपफायर का आयोजन किया गया।

तृतीय सोपान परीक्षण शिविर 2024

Image
  तृतीय सोपान परीक्षण शिविर  Tritiya Sopan Parikshan shivir 29 September से 02 october 2024  केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम  संभाग के हिमाचल में स्थित विद्यालयों के लिए दिनांक 29 September से 02 october 2024 तीन दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय विद्यालय हमीरपुर में केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी के तीन  स्काउट ने भाग लिया जिनमें कक्षा दसवीं के अक्षय, युवराज तथा यतीन उपस्थित थे।  केद्रीय विद्यालय नादौन में गाइड के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नवमी की मुस्कान शर्मा तथा मुस्कान तंवर ने भाग लिया।  इस प्रशिक्षण शिविर तीन दिन तक विभिन्न क्रिया करबो तथा परीक्षणों का आयोजन किया गया।   प्रातः 6:30 बजे से  सूर्य नमस्कार तथा बीपी सिक्स एक्सरसाइज का अभ्यास तथा प्रशिक्षण लिया गया। स्काउट गाइड की प्रार्थना सभा का आयोजन प्रतिदिन किया गया तथा प्रतिभागियों की मौखिक तथा लिखित परीक्षा ली गई। लॉग बुक तथा प्रोफिशिएंसी बैजेस पुस्तिकाओं की जांच की गई तथा द्वितीय दिवस सर्वधर्मसद्भाव प्रार्थना ए...