विश्व चिंतन दिवस/ World Thinking Day BSG (The Bharat Scouts and Guides) 22.02.2024

 विश्व चिंतन दिवस/ World Thinking Day

 BSG (The Bharat Scouts and Guides)

 22.02.2024 


केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी, शिमला में लॉर्ड बेडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी ओलेव के संयुक्त जन्मदिन  के अवसर पर विश्व चिंतन दिवस कार्यक्रम का आयोजन 22.02.2024 को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहित गुप्ता जी उपस्थित रहे। 
हर साल 22 फरवरी को विश्‍व चिंतन दिवस (World Thinking Day) मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में साथी भाइयों और बहनों के बारे में सोचने, उनकी चिंताओं को दूर करने और मार्गदर्शन के सही अर्थ को समझने के लिए मनाया जाता है। 1926 में, वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स के चौथे विश्व सम्मेलन के लिए दुनिया भर से प्रतिनिधि न्यूयॉर्क के कैंप एडिथ मैसी में मिले। उन्होंने गाइड और गर्ल स्काउट्स को समर्पित एक दिन बनाने का निर्णय लिया। यह दिन स्काउट और गाइड आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बेडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी ओलेव के संयुक्त जन्मदिन पर मनाने का निर्णय लिया गया था। तब से, विश्व चिंतन दिवस पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।















Comments

Popular posts from this blog

DS25 द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर Dwitiya Sopan Parikshan Shivir दिनांक 14 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025

द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर Dwitiya Sopan Parikshan Shivir 2024

तृतीय सोपान परीक्षण शिविर 2024